जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता के विरोध में एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों की गूंज

  



जिला चित्तौड़गढ़ 

तहसील निंबाहेड़ा 

अभियान के तहत, निम्बाहेड़ा में *पूर्व कैबिनेट मंत्री  उदयलाल  आंजना* के आह्वान पर *NSUI, युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस परिवार निम्बाहेड़ा* द्वारा   विक्रम  आँजना** के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक मशाल जुलूस निकाला गया।


इस अवसर पर *NEET पेपर लीक प्रकरण से प्रभावित एवं जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि* अर्पित की गई तथा देश के युवाओं से जुड़े मुद्दों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही, प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार से छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार पर जवाबदेही तय करने और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई।


युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं, उनकी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता, बल्कि सुना जाना चाहिए।

शिक्षा, सम्मान और न्याय—हर छात्र का अधिकार है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم