जिला - चितौड़गढ़
तहसील - डूंगला
खबर लोकेशन - चिकारड़ा
रिपोर्टर - राजमल सोलंकी
चिकारड़ा।गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को कस्बे के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा और आस्था का माहौल रहा। कस्बे में शिव मठ में अमरनाथ महादेव मंदिर में सुबह से बढ़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचे गुरु के प्रति सम्मान और आशीर्वाद लेने के लिए , शिष्य और भक्त पहुंच रहे हैं।इसको लेकर गुरु पूजन, दर्शन और सत्संग के कार्यक्रम पूरे दिन भर चले । खास बात यह है कि गुरु पूर्णिमा पर भक्तों का मठ में ताता लगा रहा ।
शिव मठ अमरनाथ महादेव मंदिर के महंत बालक गिरी जी महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा साल में एक बार आने वाला ऐसा विशेष दिन है, जब शिष्य अपने गुरु के दर्शन और आशीर्वाद के लिए दूर-दूर से आते हैं। उन्होंने कहा कि उदयपुर सहित कई जिलों से श्रद्धालु इस दिन मंदिर पहुंचे और अपने गुरु की पूजा करते हुए आशीर्वाद लिया उनका कहना है कि गुरु के आशीर्वाद का जीवन में विशेष महत्व होता है। गुरु जो मार्गदर्शन देते हैं, वह व्यक्ति के जीवन को सही दिशा देता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और विश्वास के साथ गुरु के चरणों में पहुंचने वाले लोगों की परेशानियां दूर होती हैं और उन्हें मानसिक शांति के साथ नई ऊर्जा भी मिलती है ,श्रद्धालुओं की आवाजाही
कस्बे और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आए। सुबह करीब 5 से 6 बजे से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया ,जो पूरे दिन गुरु पूजन का कार्यक्रम चला, जिसमें श्रद्धालु अपनी आस्था, श्रद्धा और समर्पण के साथ गुरु के चरणों में नमन करते रहे। संत बोले- गुरु पूर्णिमा का संदेश, गुरु से मिलता है सही रास्ता ,मठ महंत बालक गिरी जी महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने कहा कि गुरु को हमेशा पूर्ण माना गया है, जबकि शिष्य सीखने की प्रक्रिया में रहता है।गुरु वही है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए, जीवन की गलत आदतों को छोड़कर सही रास्ते पर चलना सिखाए और आत्मकल्याण का मार्ग बताए। गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालु गुरु के चरणों में प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लेते हैं और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं।
इसी भावना के साथ हर साल बड़ी संख्या में लोग इस पर्व पर अपने गुरु के दर्शन के लिए शिव मठ चिकारड़ा पहुंचते हैं।
إرسال تعليق