जीला -प्रतापगढ
तहसील -छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
प्रतापगढ़, 29 जुलाई। जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने बुधवार को उपखंड छोटी सादड़ी का दौरा कर उपखंड कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय एवं उप कारागृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में संधारित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण, आगंतुकों के साथ संवेदनशील व्यवहार तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं को नियमानुसार एवं प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
उप कारागृह के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने बंदियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा एवं साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं का नियमानुसार संचालन के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने वर्तमान में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों से योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी यतींद्र पोरवाल सहित अन्य उपखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
إرسال تعليق