ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, गंगरार में अंडरपास के नीचे मिला शव


 




गंगरार कस्बे में कोर्ट के पीछे स्थित अंडरपास के नीचे सोमवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राहुल मीणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल अपने साथियों के साथ ट्रेन से रतलाम की ओर जा रहा था। सफर के दौरान वह पेशाब करने के लिए ट्रेन के गेट पर गया था, तभी चलती ट्रेन से गिर गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर साथियों ने चित्तौड़गढ़ पहुंचकर आरपीएफ थाने में सूचना दी। सूचना मिलने पर गंगरार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم