पुलिस थाना पारसोला की कार्यवाही 08 पावर बाइक एवं 04 बिना नम्बरी बाइक को किया डिटेन


 जिला -प्रतापागढ

तहसील-छोटीसादडी

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा

पुलिस थाना पारसोला

जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ विशाल जाँगिड़ के निर्देशन में जयदेव सियाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और  अंकुश कुमार मीना पुलिस उप अधीक्षक वृताधिकारी वृत धरियावद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी पारसोला राकेश कटारा पु.नि. के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए तेज रफ्तार व स्टंटबाजी करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए दिनांक 21.08.2026 को चैकिग अभियान के दौराने कुल 08 पावर बाईक एवं 04 बिना नम्बरी बाईक को डिटेन किया गया।

प्रतापगढ पुलिस आमजन से यह अपील करती हैं कि अलग अलग नामों से ग्रुप बनाकर आमजन में भय व्याप्त नहीं करे। रील्स के लिए गाडियों के साथ स्टंट कर अपनी और आमजन की जान को जोखिम में नहीं डाले और स्टंट तथा हथियारों के साथ फोटो वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करे। अन्यथा आपके विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। प्रतापगढ पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर निगरानी जारी है

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم