छगटा सादड़ी जिला प्रमपद (ज)
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ विशाल जाँगीड के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जयदेव सियाग अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं रामेश्वर लाल आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त छोटीसादडी के मार्गदर्शन में कैलाश चन्द्र सोनी पु.नि. थानाधिकारी छोटीसादडी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक को कस्बा छोटीसादडी, भंवरमाता रोड पर हुडदंग मचाने एवं सोशल मीडिया पर जानलेवा स्टंट करने और तेजगति से बाईक चलाकर आमजन में भय पैदा करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुए 10 पावर बाईक जप्त की गई।
आमजन से अपील
जिला प्रतापगढ पुलिस आमजन से यह अपील करती है कि अलग-अलग नामों से ग्रुप बनाकर आमजन में भय व्याप्त नहीं करे। रील्स के लिए गाडियों के साथ स्टंट कर अपनी और आमजन की जान को जोखिम में नही डाले और स्टंट तथा हथियारों के साथ फोटो वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड नही करे। अन्यथा आपके विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। जिला प्रतापगढ पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर निगरानी जारी है।
إرسال تعليق