मां तुलसी मानव सेवा संस्थान के रक्तदान शिविर में 18 यूनिट रक्त संग्रह, प्रहलाद मंडोरा ने किया 99वां स्वैच्छिक रक्तदान, रक्तवीरों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी।

 



नाथद्वारा, 1 अगस्त। मां तुलसी मानव सेवा संस्थान, नाथद्वारा के तत्वावधान में गोवर्धन राजकीय जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 18 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक सरोकार के इस अभियान को सफल बनाया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शाह, ब्लड बैंक प्रभारी दीक्षा रेवाल तथा माली समाज के अध्यक्ष गोवर्धन सैनी, मदन माली, घनश्याम माली एवं शंकरलाल माली ने भगवान श्रीनाथजी की छवि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर की सबसे प्रेरणादायक उपलब्धि प्रहलाद राय मंडोवरा का 99वां स्वैच्छिक रक्तदान रहा। उपस्थित अतिथियों एवं रक्तदाताओं ने उनके इस समर्पण की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बताया तथा नियमित रक्तदान का संकल्प लेने का आह्वान किया।

रक्तदान करने वालों में  संस्थान अध्यक्षा रेखा माली सहित गीता सालवी, रेखा चौधरी, लोकेश काबरा, हितेश माली, मयंक गुर्जर, रुद्र प्रताप सिंह, दिनेश पालीवाल, वीरेंद्र सिंह, चिराग जैन, भगवतीलाल, विशाल बागोर, ललित माली, मनोहर प्रजापत एवं सूरज प्रजापत सहित अन्य रक्तवीरों ने अपनी सहभागिता निभाई।

संस्थान की अध्यक्षा रेखा माली ने बताया कि नाथद्वारा ब्लड बैंक में रक्त की कमी की सूचना मिली थी जिसके बाद संस्थान द्वारा अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया, संस्थान द्वारा गौ सेवा, सामूहिक विवाह, गरीब परिवारों को राशन वितरण, लावारिस शवों का दाह संस्कार सहित विभिन्न सामाजिक कार्य लगातार किए जा रहे है।  


शिविर के सफल आयोजन में संस्थान के सचिव दरियाव सिंह सहित गीता सालवी, कार्तिक माली, निलेश शर्मा, भगवती माली, किरण चौधरी एवं योगेश जोशी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्थान पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य से जुड़ने का आह्वान किया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم