132 किलो 630 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार


 गंगरार 

चंद्र प्रकाश बिलवाल 

साड़ास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार भी जब्त

चित्तौड़गढ़ जिले में साड़ास थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 132 किलो 630 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया। पुलिस ने मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार 19 अगस्त 2026 को नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्ध तस्कर कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने तलाश के बाद कार की तलाशी ली, जिसमें अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ।


मामले में बंटी पुत्र शम्भूलाल बंजारा, उम्र 21 वर्ष, निवासी कुंवलिया, थाना साड़ास को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई साड़ास थाना पुलिस टीम द्वारा की गई।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم