गंगरार
चंद्र प्रकाश बिलवाल
कार्यक्रम का आयोजन पूर्व संसदीय सचिव पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी एवं जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लोहार के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग जिला उपाध्यक्ष लियाकत अली मंसूरी के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके राष्ट्रनिर्माण, शिक्षा, विज्ञान तथा युवाओं के लिए किए गए प्रेरणादायक कार्यों को याद किया।
बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम पर जिला सचिव अयूब खान पठान, फिरोज रंगरेज़ जिला संयुक्त सचिव नसरुद्दीन मंसूरी मोहम्मद हुसैन मंसूरी अंबेडकर संस्थान जिला अध्यक्ष मांगीलाल रेगर रामेश्वर जी रैगर, मंगल सिंह चौहान, साहिल पठान, फारूक खान पठान कल्लू खां पठान, सलाउद्दीन मंसूरी, रवि खटीक, नरेश गुर्जर किशन लाल जीनगर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी उपस्थितजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भाग लिया।
إرسال تعليق