पहले दिन सात उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने वार्ड 18 से भरा नामांकन पत्र।

 


नाथद्वारा

रिपोर्टर- गोविंद त्रिपाठी 

नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव के तहत नामांकन भरने के पहले दिन गुरुवार को छः कांग्रेसी सहित सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा ।  वहीं किसी निर्दलीय ने आज नामांकन दाखिल नही किया ।  

नाथद्वारा नगर पालिका के वार्ड संख्या 18 से कांग्रेस प्रत्याशी व कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश एम जोशी आज दो अन्य वार्डो के उम्मीदवारों के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचे और पीसीसी सदस्य देवकीनंदन गुर्जर व पर्यवेक्षक श्याम सुंदर शर्मा के निर्देशन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे । वार्ड 18 से दिनेश एम जोशी, वार्ड 13 से कमलेश कॉमरेड, प्रियंका पुरोहित वार्ड 15, वार्ड 33 से शूरवीर सिंह, वार्ड 37 से मोहन मीणा व वार्ड 30 से इन्द्रा पालीवाल ने नाथद्वारा रिटर्निंग ऑफिसर भागीरथ सिंह के समक्ष कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा । 

वहीं पीसीसी सदस्य देवकीनंदन गुर्जर ने कहा कि आज कुछ प्रत्याशीयों ने नामांकन किया है ओर जल्द ही बाकी लोग भी नामांकन दाखिल करेंगे, हम डॉ सीपी जोशी के निर्देशन में एक बार फिर नगर में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे और जनसेवा के अधूरे कार्यों को पूरा करने का काम करेंगे, यह बड़े ही शर्म की बात है कि वोटों के लालच में भाजपा के जनप्रतिनिधि वन विभाग में बसे लोगों को पट्टा दिलाने का झूठा आश्वासन दे रहे है।  पिछले कुछ समय से भाजपा ने केवल ओर केवल विकास कार्यों को लटकाने ओर बंद करने का काम ही किया है।  

हमें आशा है कि इस बार भी जनता हम पर विश्वास जताएगी ओर कांग्रेस का बोर्ड बनाएगी।  

नगर निकाय में नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो गई है जो 2 सितंबर तक चलेगी, 3 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे, वहीं 9 सितम्बर को मतदान होगा।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم