तहसील छोटीसादड़ी
रिपोर्टर प्रहलाद जणवा
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस थाना धमोतर और डीएसटी की कार्यवाही
पुलिस थाना धमोत्तर
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ विशाल जाँगिड़ के निर्देशन में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत् जयदेव सियाग अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं बाबुलाल मुरारिया पुलिस उप अधीक्षक वृत्त छोटीसादडी के मार्गदर्शन में घीसुलाल उ.नि. थानाधिकारी धमोतर जाप्ता व डीएसटी टीम के नेतृत्व में दिनांक 27.08.2026 को दौराने गश्त 69 किलो 850 ग्राम अवैध डोडाचुरा को जब्त किया जाकर थाना धमोत्तर पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
गश्त ढलमु मानुपरा कच्चे रास्ते पर
एक व्यक्ति खडा हुआ दिखाई दिया। जिसके पास काले रंग के कट्टे रखे हुए दिखाई दिये। व्यक्ति पुलिस वाहन को अपनी और आता देखकर खेतों की तरफ भाग गया। जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया परतुं रात के अंधेरे का फायदा उठा वह फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर रखे कट्ट्टो में कोई अवैध वस्तु होने की आशंका होने पर कट्टो की तलाशी लेने पर डोडाचुरा भरा हुआ मिला। जिसका वजन करने पर कुल 69 किलो 850 ग्राम हुआ। जिसको जब्त किया जाकर थाना धमोतर पर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण दर्ज कर अनुसन्धान जारी है ।

إرسال تعليق