भुतयवर घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस, बाल-बाल बचे 20-25 यात्री

 


जीला -प्रतापगढ 

तहसील- छोटीसादड़ी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 

प्रतापगढ़/धमोतर। राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर बारावरदा क्षेत्र की भुतयवर घाटी नर्सरी के पास सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। सूरत से चित्तौड़गढ़ जा रही राजस्थान रोडवेज की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।


हादसे के वक्त बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए हैं। सूचना पर धमोतर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार जारी है। बस चालक जगदीश खटीक को भी सिर में चोट लगी है।


बस चालक के अनुसार चित्तौड़गढ़ की ओर जाते समय अचानक बस के ब्रेक चिपक गए, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी।


पेड़ों से टकराकर रुकी बस, टला बड़ा हादसा


हादसा इतना जोरदार था कि बस खाई में जाने के बाद सागवान के बड़े पेड़ों से टकरा गई। बस को पेड़ों का सहारा मिला और कई पेड़ तक उखड़ गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बस पेड़ों से नहीं रुकती तो हादसा और भी भयावह हो सकता था तथा कई यात्रियों की जान जा सकती थी। गनीमत रही कि बड़ी जनहानि होने से बच गई।


भुतयवर घाटी में हादसों को लेकर ग्रामीण चिंतित


ग्रामीणों ने बताया कि भुतयवर घाटी लंबे समय से दुर्घटना संभावित क्षेत्र बनी हुई है। यहां पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जाने की मांग की है।


फिलहाल घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post