छोटीसादड़ी में आवारा कुत्तों का आतंक, 20 लोगों को काटा; सामाजिक कार्यकर्ता ने पालिका से कार्रवाई की मांग की

 


जिला- प्रतापगढ 
तहसील -छोटीसादडी 
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 

छोटीसादड़ी में आवारा कुत्तों का आतंक, 20 लोगों को काटा; सामाजिक कार्यकर्ता ने पालिका से कार्रवाई की मांग की

नगर के मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ी परेशानी, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

छोटीसादड़ी। नगर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष उपाध्याय ने नगर अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि नगर में आवारा कुत्तों के झुंड लगातार परेशानी का कारण बने हुए हैं। हाल के दिनों में अलग-अलग स्थानों पर करीब 20 लोगों को कुत्ते काट चुके हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
प्रार्थना पत्र में बताया कि नगर के विभिन्न मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। इनके कारण राहगीरों, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय का माहौल बना हुआ है। खासकर सुबह और शाम के समय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मनीष उपाध्याय ने नगर अधिशासी अधिकारी से मांग की कि नगरपालिका की ओर से तत्काल आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जाए। साथ ही जिन क्षेत्रों में कुत्तों के हमले अधिक हो रहे हैं, वहां विशेष निगरानी और आवश्यक व्यवस्था की जाए।
उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा को देखते हुए समस्या का जल्द समाधान जरूरी है, ताकि नगरवासियों को आवारा कुत्तों के आतंक से राहत मिल सके।

 

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم