राजसमंद
रिपोर्टर- प्रेम सिंह सिसोदिया
आमेट। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही आमेट में भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा की ओर से शनिवार को 24 प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी राजेश मीणा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए।
नामांकन से पहले विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों के साथ नामांकन रैली निकाली गई। विधायक राठौड़ और भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने आमेट में एक बार फिर भाजपा का बोर्ड बनने का दावा किया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि इस बार पार्टी ने कई नए चेहरों को भी मौका दिया है, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
25 वार्डों वाली आमेट नगर पालिका में भाजपा के 24 नामांकन शनिवार को दाखिल किए गए, जबकि शेष नामांकन सोमवार को दाखिल किए जाएंगे।
वहीं, कांग्रेस की ओर से शनिवार को एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। कांग्रेस के 25 प्रत्याशी सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे।
नामांकन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख रतनी देवी चौधरी, जिला चुनाव प्रभारी नंदलाल सिंघवी, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहता, पूर्व उपचेयरमैन राजेंद्र लोहार, पूर्व चेयरमैन नर्बदा देवी बागवान, नगर अध्यक्ष राधेश्याम खटीक, चुनाव संयोजक सुनील गांधी, जिला महामंत्री रमण कंसारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा के घोषित प्रत्याशी:
वार्ड 1—राधेश्याम खटीक, वार्ड 2—सीता देवी, वार्ड 3—ज्योति हरिजन, वार्ड 4—सुरेंद्र सिंह, वार्ड 5—भूरालाल रेगर, वार्ड 6—भंवरी देवी, वार्ड 7—वनिता खमेसरा, वार्ड 8—अंकित माहेश्वरी, वार्ड 9—दिनेश चंद्र चारणोत, वार्ड 10—इरफान हुसैन, वार्ड 11—रमण कंसारा, वार्ड 12—विनोद बागवान, वार्ड 13—राजेश पालीवाल, वार्ड 14—आशा देवी, वार्ड 15—सोनल देवी जीनगर, वार्ड 16—मनोहर सिंह राठौड़, वार्ड 17—प्रकाश चंद्र, वार्ड 18—घनश्याम पालीवाल, वार्ड 19—ललिता, वार्ड 20—दिनेश लक्षकार, वार्ड 21—रतनलाल कीर, वार्ड 22—लादूलाल खटीक, वार्ड 23—पुष्पा प्रजापत और वार्ड 24—लीला रेगर।
إرسال تعليق