सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक श्री शियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के नेतृत्व में थाना जियावन पुलिस ने ग्राम परमा में नवविवाहिता सखीना बेगम (उम्र 21 वर्ष) की दहेज हत्या के सनसनीखेज मामले का 24 घंटे में खुलासा कर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मर्ग जाँच, साक्ष्य संकलन एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना जियावन में अपराध क्र. 0570/2026 धारा 103(1), 80(2), 85, 238, 3(5) BNS एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम दर्ज किया गया। प्रकरण के मुख्य आरोपी पति मोहम्मद इद्रीश, ससुर मोहम्मद हनीफ उर्फ छोटे तथा जेठ तौफिक रजा उर्फ मोहम्मद तौफीस को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की निशानदेही से छिपाए गए चूड़ियों के टुकड़े (साक्ष्य) जब्त किए गए हैं।
दिनांक 27/08/2026 को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय देवसर के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायालयीन आदेश से जिला जेल पचौर निरूद्ध (जेल) प्रेषित किया गया।
उक्त प्रकरण में त्वरित वैधानिक कार्यवाही, साक्ष्य संकलन एवं आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी में एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी, थाना प्रभारी जियावन निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप-निरीक्षक शेष नारायण दुबे, उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, सउनि तेजबहादुर सिंह, प्र.आर. 632 प्रतीक कुमार, म.आर. 318 आराधना सिंह महिला आरक्षक जया दुबे, एवं आर. 79 प्रभात दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment