छिंदवाड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया है


 जिला छिंदवाड़ा mp 

संतोष कुमार बाथरी  

 जब्त गांजे की कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अमरवाड़ा पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक कंटेनर और टाटा सफारी को रोककर तलाशी ली गई। कंटेनर के गुप्त बॉक्स और सफारी के डैशबोर्ड से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके साथ एक अवैध पिस्टल, कारतूस और 24 हजार 90 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की ओर जा रहे थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

बाइट अजय पांडे पुलिस अधीक्षक

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post