जिला छिंदवाड़ा mp
संतोष कुमार बाथरी
जब्त गांजे की कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अमरवाड़ा पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक कंटेनर और टाटा सफारी को रोककर तलाशी ली गई। कंटेनर के गुप्त बॉक्स और सफारी के डैशबोर्ड से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके साथ एक अवैध पिस्टल, कारतूस और 24 हजार 90 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की ओर जा रहे थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
बाइट अजय पांडे पुलिस अधीक्षक
إرسال تعليق