महुड़िया में हर मंगलवार गूंजता है हनुमान चालीसा, युवाओं की पहल बनी एकता की मिसाल


जिला- प्रतापगढ़, 

तहसील- छोटीसादड़ी

संवाददाता- प्रहलाद जणवा

छोटीसादड़ी। नगर क्षेत्र के ग्राम महुड़िया में युवाओं की पहल पर धार्मिक और सामाजिक एकजुटता की अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है।


गांव में प्रत्येक मंगलवार को शाम 8 बजे गांव के अलग-अलग मंदिर प्रांगण में समस्त ग्रामवासियों की ओर से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है।


इस आयोजन में बड़ी संख्या में युवा, बड़े-बुजुर्ग और माताएं-बहनें उत्साहपूर्वक शामिल होकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।


युवाओं के इस प्रयास से गांव में धार्मिक वातावरण के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीणों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।


मंगलवार को मंदिर प्रांगण में होने वाला यह सामूहिक पाठ अब ग्रामीणों के लिए आस्था और एकजुटता का विशेष अवसर बन गया है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم