चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश में आदतन एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाने की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ गजेंद्र सिंह जोधा एवं वृत्त अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह बड़ी सादड़ी के सुपरविजन में निकुंभ थाना अधिकारी प्रभु सिंह चुंडावत ने मय जाब्ता ,मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाना निकुंभ का हिस्ट्री सीटर मुनीर खान पिता ईदु खान मुसलमान निवासी निकुंभ, पुलिस थाना निकुंभ को धारदार हथियार एवं लोहे की छुरी के साथ गिरफ्तार किया। तथा हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया ।
निकुंभ थाना प्रभारी प्रभु सिंह चुंडावत के अनुसार उक्त हिस्ट्री सीटर के खिलाफ सदर थाना चित्तौड़गढ़,कुंवारियां,नाथद्वारा,राजसमंद,भिंडर,
हाथीपोल उदयपुर,देसूरी,सिरोही सहित कई थाने में विभिन्न प्रकरण में 18 मामले दर्ज हे जिसमें अधिकतर चंदन चोरी एवं विभिन्न आपराधिक गतिविधिया शामिल हे।गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर एवं अन्य साथी अपराधियों के बारे में निकुंभ पुलिस द्वारा पूछताछ जारी हे ।
जिला चित्तौड़गढ़
बड़ी सादड़ी
न्यूज़ निकुंभ
रिपोर्ट महेश टांक

Post a Comment