डीएसटी एवं थाना शंभूपुरा की संयुक्त कार्रवाई, 430 लीटर अवैध डीजल व टैंकर जब्त, होटल संचालक एवं चालक सहित 02 आरोपी गिरफ्तार



चित्तौड़गढ़, 19 अगस्त 2026। डीएसटी एवं पुलिस थाना शंभूपुरा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे जालमपुरा पुलिया के पास स्थित होटल जंभेश्वर ढाबे पर टैंकर से डीजल निकालकर अवैध रूप से बेचने का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से टैंकर एवं 2 ड्रम तथा 2 प्लास्टिक के केनों में भरा कुल 430 लीटर अवैध डीजल जब्त कर होटल संचालक एवं टैंकर चालक सहित 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


          जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के  बताया कि हाईवे रोड पर अवैध डीजल पेट्रोलियम ज्वलनशील पदार्थ को टैंकरों से चोरी कर निकाल कर बेचा जा रहा है जिस पर कार्रवाई के लिए एक टीम गठित की गई जिस पर डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सुरज कुमार मय जाप्ता  को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि  नेशनल हाईवे जालमपुरा पुलिया  इंडियन आयल डीपो ओछड़ी के पास स्थित हॉटल जम्भेश्वर ढाबा पर एक टैंकर से डीजल चोरी किया जा रहा है! सूचना  विश्ससनीय होने से एएसआई सूरज कुमार मय टीम व थाना शंभुपुरा के होटल से टैंकर और ज्वलनशील पदार्थ डीजल को नियमानुसार जब्त किया । व होटल संचालक व चालक को गिरफ्तार किया गया 

गिरफ्तार आरोपी

1. श्रवण पुत्र बाबूराम विश्नोई, उम्र 45 वर्ष, निवासी सदरी, थाना लोहावट, जिला फलोदी।

2. माणकराम पुत्र मंगलराम विश्नोई, उम्र 55 वर्ष, निवासी पलिना, थाना लोहावट, जिला फलोदी — टैंकर चालक।

जब्त माल

- 430 लीटर अवैध डीजल

- 02 ड्रम

- 02 प्लास्टिक के केन

- डीजल टैंकर

पुलिस टीम

डीएसटी :

एएसआई सूरज कुमार, राजकुमार (साइबर सेल) कांस्टेबल स्टेबल देवेन्द्र, अरविन्द, अशोक, कृष्णकान्त, जगदीश, वीरेन्द्र, रामकेश एवं सुरेश सुंडा।

पुलिस थाना शंभूपुरा:-

एएसआई धर्मेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रामकिशन ,चालक महेन्द्र कुमार, रतनलाल एवं अनिल कुमार।

              ज्वलनशील पदार्थों की अवैध बिक्री जानलेवा हाईवे पर खुले में अवैध रूप से पेट्रोल एवं डीजल जैसे ज्वलनशील पदार्थों को निकालकर बेचना आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। ऐसी गतिविधियों से आगजनी एवं बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुलिस प्रशासन द्वारा इस प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

        चित्तौड़गढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि कहीं भी इस प्रकार की अवैधानिक गतिविधि संचालित होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। आमजन की सुरक्षा एवं जान-माल की हिफाजत चित्तौड़गढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم