सिंगरौली में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 साल के मासूम की मौत



सिंगरौली। बंधौरा चौकी क्षेत्र के रैला–बंधौरा मार्ग पर तेज रफ्तार हाईवा और ईको कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि 6 साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।


वहीं हादसे में 3 से 4 अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की जानकारी सामने आई है।


 हादसे की खबर से इलाके में शोक की लहर।

पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم