पेयजल वितरण लाइनें लीकेज हजारों लीटर अमूल्य पेयजल नालियों में बह रहा है।फैल रहे हैं उल्टी दस्त सहित अन्य रोग।
राजगढ (अलवर)
कस्बे के विभिन्न वार्डों में जलदाय विभाग की पेयजल वितरण और राईजिंग लाइनों में दर्जनों स्थानों पर लीकेज होने से हजारों लीटर अमूल्य पेयजल नालियों मे व्यर्थ बह रहा है।वहीं दूसरी ओर लीकेज पाइपलाइनो से नालियों का प्रदूषित पानी नलों के माध्यम से लोगों तक पहुंच रहा है जिससे डायरिया,उल्टी,बुखार सहित अन्य संक्रामक रोग फैल रहें हैं।
राजगढ के वार्ड नंबर चालीस के
मनीष कुमार गोयल ने बताया की जलदाय विभाग के कार्मिकों को पेयजल वितरण लाइनों में लीकेज की सैंकडों बार शिकायत के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
إرسال تعليق