नाथद्वारा
रिपोर्ट- गोविंद त्रिपाठीमुस्लिम समाज द्वारा पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिवस के अवसर जश्ने ईद मिलादुन्नबी बुधवार को हर्षोल्लास से मनाया गया ओर जुलूस निकाला गया ।
इससे पूर्व मंगलवार को पर्व पर जामा मस्जिद व नया मोहल्ला सहित घरों पर विशेष विद्युत सज सज्जा की गई व जन्मदिन पर महफिले मिलाद का आयोजन किया गया ।
बुधवार दोपहर बाद जामा मस्जिद से निकला जुलूस नगर के केशव कॉम्प्लेक्स, लंबी सड़क, कुम्हारवाड़ा से बस स्टैंड होते हुए पुनः अंजुमन चौक पहुँचा जहां से गनी बाबा दरगाह पहुँच कर पूरा हुआ ।
जुलुस में पारंपरिक वेशभुषा में सम्मिलित हुए सैकड़ों युवा उत्सव मनाते हुए चल रहे थे,
इस मौके पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए नाथद्वारा पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए व पुलिस के जवान पूरे रास्ते जुलुस में साथ चलते रहे ।
إرسال تعليق