डूंगला
रिपोर्टर -प्रवीण कुमार मेहता
डूंगला। कस्बे में संपूर्ण मुस्लिम समुदाय द्वारा मीलादुन्नबी हजरत मोहम्मद साहब के 1501 वे यौमे पैदाइश के मौके पर एक जश्न जुलूस जामा मस्जिद से प्रारंभ हुआ जो कस्बे के मुख्य मार्ग से भ्रमण करता हुआ मोहम्मद साहब के संस्कारों एवं उनके आदर्शों उपदेशों पर चलने का हवन करते हुए जश्न मना रहे थे तथा इस मौके पर जश्ने कव्वालियां एवं समाज के आयोजनों के साथ जुलूस कौमी एकता की मिसाइल देते हुए कस्बे में भ्रमण करते हुए पुनः जमा मस्जिद पहुंचा रास्ते में कहीं भामाशाहों ने फल मिठाई आदि वितरण की गई। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपस में कौमी एकता एवंभाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहम्मद साहब की प्रमुख शिक्षा एवं उनके मार्गदर्शन पर जीवन यापन करने का वर्णन किया। जश्ने जुलूस में मुस्लिम समुदाय के महिला पुरुषों ने भाग लिया
إرسال تعليق