आगामी पंचायती राज एवं नगरपालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

  

जिला -प्रतापगढ

तहसील-छोटीसादडी

रिपोटर -प्रहलाद जणवा

छोटीसादड़ी:- आगामी पंचायती राज एवं नगरपालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी छोटी सादड़ी की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक का आयोजन पूर्व सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल जी आंजना के नेतृत्व में हरीश आंजना कॉलेज, भंवर माता रोड, उदय निवास के पास किया गया।


बैठक में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं निम्बाहेडा विधानसभा प्रभारी अभय मेहता ,जिला महासचिव एवं निंबाहेड़ा विधानसभा सब प्रभारी जगदीश टेलर, जिला सचिव एवं मंडल प्रभारी छोटी सादड़ी योगेंद्र सिंह, जिला सचिव एवं मंडल नगर प्रभारी हरि सिंह रावत, पूर्व पार्षद संदीप नागौरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रभारीगण ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया। जिसमें पूर्व प्रधान मनोहर लाल अंजना, अमृतलाल बंडी, फिरदौस खानपठान, जुनैद खान, मुकेश मालवीय, प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह मीणा, सरपंच संघ अध्यक्ष राधेश्याम मीणा, ग्राम पंचायत भाटखेड़ी सरपंच प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद मीणा, पूर्व सरपंच बाबू खान आदि ने अपने विचार व्यक्त किया तथा संगठन को मजबूत करने में अपनी अपनी राय दी। पधारे गई सभी अतिथियों का स्वागत नगर  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश जाट एवं अमृतलाल बंडी के नेतृत्व में नरेंद्र राव मराठा, नेमीचंद चैपलोत की कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक गुर्जर  मार्तंड राव मराठा, जगन्नाथ सोलंकी शांतिलाल जी पाटीदार नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कांता साहू पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा मुस्तफा बोहरा आदि ने किया 


बैठक में पंचायत एवं नगर स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आमजन से निरंतर संपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर पूरी सक्रियता एवं एकजुटता के साथ मैदान में उतरने का संकल्प लिया।


पूर्व सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल जी आंजना ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव, वार्ड एवं बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंचने का आह्वान किया।


बैठक में छोटी सादड़ी क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों एवं गांवों से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में आगामी पंचायती राज एवं नगरपालिका चुनावों को लेकर उत्साह और जोश देखने को मिला।


बैठक के दौरान “मजबूत संगठन, सफल चुनाव” के संकल्प के साथ कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया गया।


कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी छोटी सादड़ी की ओर से बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم