ओवर लोड अवैध डंफर वाहन निकासी का ग्रामीणों ने किया विरोध डमफर वाहन रोक कर लगाया जाम । =================== ग्रामीणों द्वारा घटना कि सूचना पाकर उधोग नगर थाना पुलिस पहुंची मौके पर समझाइश कर खुलवाया रास्ता । ==================== अलवर
क्षतिग्रस्त आम रास्ते से गुजरने वाले ओवर लोड डंफर वाहन हादसों को न्योता दे रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों को आम सड़क से गुजरना दुश्वार हो रहा है आये गिरते मोटरसाइकिल सवार व पलटते वाहन घटना घटित को अंजाम दे रहे हैं जिससे भयभीत ग्रामीण लोगों ने गुजरने वाले ओवर अवैध डंपर वाहन रोककर जाम लगाकर उधोग नगर थाना पुलिस सूचना दी जिसकी सूचना पाकर उधोग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने ग्रामीणों से समझाइश कर रास्ता खुलवाया और अवैध डंपर वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया आये दिन गुजरने वाले अवैध डंपर चालकों ने आम सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे स्थानीय लोगों गुजरना मुश्किल हो रहा है आये दिन लोग चोटिल हो रहे हैं जिनकी सूचना डीटीओ सविता भारद्वाज को भी अवगत कराया गया फिर भी प्रशासन आंखें बंद कर पड़ा हुआ है शायद अभी और भी बडे हादसों का इंतजार है।
إرسال تعليق