राजसमंद जिले के नाथद्वारा
गोविंद त्रिपाठी
नाथद्वारा नगर पालिका के वार्ड 16 में स्थित चिंताहरण महादेव मंदिर के पास बने सामुदायिक भवन में लाइब्रेरी स्थापित किए जाने का स्थानीय निवासियों और जन प्रतिनिधियों ने विरोध जताया है। इस संबंध में वार्ड नंबर 16 के पार्षद सुरेश छापरवाल, समिति अध्यक्ष गुलाब दुर्गावत एवं अन्य वार्डवासियों ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष व निवर्तमान पालिकाध्यक्ष के साथ नगर पालिका आयुक्त को ज्ञापन सौंपा ।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश एम जोशी ने बताया गया कि वार्ड नंबर 16 में स्थित यह सामुदायिक भवन शादी, विवाह तथा अन्य मांगलिक और सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोग में लाया जाता था। यह वार्ड अनुसूचित जाति आरक्षित क्षेत्र में आता है, जहाँ गरीब व आम परिवारों के सामाजिक कार्यों के लिए यह भवन एकमात्र सहारा था। नगर पालिका द्वारा इस भवन में लाइब्रेरी संचालित करने से क्षेत्रवासियों को सामाजिक आयोजनों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, हमारी मांग है कि लाइब्रेरी को इस सामुदायिक भवन में न खोलकर, पूर्व में परशुराम जी वाटिका के पास चिह्नित किए गए स्थान पर ही स्थापित व स्थानांतरित किया जाए।
कांग्रेसी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 4 माह के भीतर लाइब्रेरी को यहां से स्थानांतरित नहीं किया जाता है, तो वार्डवासियों और कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
إرسال تعليق