जिला - चितौड़गढ़
तहसील - डूंगला
खबर लोकेशन - चिकारड़ा
रिपोर्टर - राजमल सोलंकी
समेलिया महादेव मन्दिर पर क्षेत्रीय पीपा क्षत्रिय दर्जी समाजजन द्वारा चढ़ाई गई ध्वजा।
चिकारड़ा ।समीपवर्ती संगेसरा में हरियाली अमावस्या पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीताराम देवड़ा ने बताया कि संगेसरा में स्थित समेलिया महादेव मंदिर पर क्षेत्रीय श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज व चौखला पंचों के द्वारा ध्वजा चढाई गई एवं महादेव जी के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक दुग्ध अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना विधिविधान पूर्वक की गई । सेमलिया महादेव संगेसरा में क्षेत्रीय श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाजजंनो द्वारा परम्परागत के अनुरूप ध्वजा समारोह किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ जीतमल देवड़ा उदयपुर ने की चौखला पंचों के द्वारा सामाजिक चर्चा की गई।इस मौके पर भोजन प्रसादी के लाभार्थी जमनालाल देवड़ा मगलवाड़ की ओर से आयोजित हुई।
إرسال تعليق