जिला छिंदवाड़ा mp
संतोष कुमार बाथरी
रानी दुर्गावती चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मातृशक्ति का सम्मान करने के साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें डोनेट की गईं और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व के देशज जनजातियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा के रानी दुर्गावती चौक में गोटूल ट्राईबल वेलफेयर सोसायटी द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत समाज में स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली मातृशक्ति 'दाई' माताओं के सम्मान के साथ हुई।
इस दौरान गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए UPSC, NET-SET, MPPSC और नवोदय से संबंधित पुस्तकें जुनारदेव और तामिया के ट्राइबल क्षेत्रों में डोनेट की गईं।
वहीं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं और प्रतिभाओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए वृक्ष वितरण किया गया। रानी दुर्गावती चौक क्षेत्र में संस्था के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाकर कचरे की सफाई की और "स्वच्छ गांव—स्वस्थ गोंडवाना" का संदेश दिया।
कार्यक्रम में गोटूल ट्राईबल वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी और सदस्य संस्था की निर्धारित ड्रेस में मौजूद रहे।
إرسال تعليق