राजगढ (अलवर)
समीपवर्ती सकट ग्राम मे स्थित प्राचीन चौथ माता मंदिर में सोमवार को भाद्र पद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता का व्रत श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता के मंदिर पहुंचकर चौथ माता की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की और मत्था टेक माता से परिवार की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर चौथ माता मंदिर में सुहागिन महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ रही है। चौथ माता मंदिर पर कई महिला श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नत पूरी होने पर माता रानी को पोशाक व क्षृंगार की सामग्री चढाई।
सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता का व्रत रखकर चौथ माता की पूजा अर्चना की वही मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में महिलाओं ने समूह में बैठकर माता की कहानी सुनी व सूर्य देव को जल चढ़ाकर बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लेकर चौथ माता से अखंड सुहाग व सुख समृद्धि की कामना की मनौती मांगी और अपने से बड़ी महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
चौथ माता के व्रत के मौके पर मेले जैसा नजारा बना रहा यहां लगी प्रसाद खान पान खिलौने क्षृंगार व घरेलू सामान की दुकानों से महिलाओं ने खरीदारी की। वहीं बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया। देर रात चांद दिखने पर चौथ माता को जल चढ़ाकर अपना व्रत पूरा किया। चौथ माता के व्रत पर घरो में तरह-तरह के पकवान बनाए गए तथा चौथ माता को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया गया। मंदिर के पुजारी हितेश पाराशर ने बताया कि चौथ व्रत को लेकर मंदिर में विराजित चौथ माता संतोषी माता गणेश जी शिव जी हनुमान जी व भैरू बाबा की प्रतिमाओं की सुगंधि फूलों से मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई गई। चौथ माता के व्रत के मौके पर माता के दर्शनों के लिए आस-पास के गांव व ढाणियों के अलावा यहां दिल्ली जयपुर अलवर दौसा राजगढ़ बांदीकुई बसवा टहला सहित अन्य जगह से श्रद्धालु पहुंचे। सकट।
Post a Comment