नाथद्वारा
रिपोर्टर - गोविंद त्रिपाठी
नाथद्वारा। मां तुलसी मानव सेवा संस्थान की ओर से शनिवार को एक लावारिस शव का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।
श्रीनाथजी मंदिर थाना के एएसआई गोपीराम ने बताया कि 25 अगस्त को सूचना मिली थी कि चौपाटी पर भिक्षावृत्ति करने वाले एक अपंग व्यक्ति, जो अपना नाम सुभाष बताता था, को गोवर्धन राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 26 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई।
मृतक के परिजनों की तलाश की गई। इसके लिए अखबारों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी सूचना प्रसारित कर परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन 72 घंटे बाद भी कोई वारिस नहीं मिला। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर लावारिस शव को मां तुलसी मानव सेवा संस्थान को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द किया गया।
संस्थान की ओर से शव का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष रेखा माली, सचिव दरियाव सिंह, रामजी कुमावत, शिवम मेघवाल, किरण चौधरी, कार्तिक माली सहित गाइड संघ अध्यक्ष अर्जुन गुर्जर का सहयोग रहा।
إرسال تعليق