चंदेरिया क्षेत्र की खस्ता हाल सड़कों, खड्डों व धूल मिट्टी से परेशान दुकानदार व राहगीर

 

चित्तौडगढ 

 प्रवीण दवे 


  चित्तौडगढ:  चंदेरिया व्यापार सेवा संस्थान ने सौंपा ज्ञापन


चित्तौड़गढ़ 19 अगस्त। विगत कई समय से कपासन चौराहा से लेकर हिन्दुस्तान जिंक प्लांट, मेड़ीखेड़ा फाटक तक एवं चंदेरिया क्षेत्र में सड़कों की हो रही बदहाल हालत, धूल मिट्टी, बड़े बड़े खड्डो से यहाँ रहने वाले व्यापारियों, दुकानदारों, निवासियों की जिदंगी जानवरों से बद्तर होने का आरोप लगाते हुए व्यापार सेवा संस्थान के बैनर तले चन्द्रसिंह शेखावत, भेरूलाल मेनारिया के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र स्थिति को सुधारने एवं क्षेत्रवासियों को राहत दिलाये जाने की मांग की गई। जिला कलेक्टर द्वारा भी सानिवि के अधिकारियों व एसडीएम को इस ओर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये।

सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि इस क्षेत्र में भारी प्रदूषण हो रखा है, रोड़ जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो रखी है। बड़े बड़े खड्डे होने से वाहनों के आये दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं। गाड़ियाँ टूट रही है जिससे वाहन मालिकों को नुकसान हो रहा है। चंदेरिया मेन रोड़ की हालत भी गंभीर है। भयंकर धूल मिट्टी उड़ रही है कि आस पास के दुकानदारों, व्यापारियों, निवासियों का व्यापार करना और रहना दूभर हो रहा है।

मेड़ीखेड़ा फाटक तक रोड़ की यही हालत है यह चित्तौडगढ मुख्यालय जाने की मुख्य सड़क है जिससे आसपास के सैकडों ग्रामीण रोज आना-जाना करते है मगर रोड़ पर इतनी मिट्टी बारीख उड़ती है की मोटरसाइकिल चालक को आगे कुछ नही दिखता वह पूरा मिट्टी मे हो जाता है 

बड़े उघोग होने से इस मार्ग पर दिनभर बड़ी गाडिया रात-दिन चलती है 

ओवरटेक करने के चक्कर में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है 

 खासतौर पर व्यापारीवर्ग इससे काफी तकलीफ है। अस्थमा, खांसी के रोगी बड़ रहे हैं। सांस लेने में तकलीफ, अस्थमा होने का निरंतर खतरा हो रखा है। काफी समय से प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं दे पाने से स्थिति काफी खराब होती जा रही है।

इस क्षेत्र में दो बड़े उद्योग होने के कारण भारी वाहनों की निरंतरता बनी रहती है जबकि इन बड़े बड़े उद्योगों के अपने परिसर की स्वच्छता के साथ ही इनकी वजह से आस पास के क्षेत्र में हो रही बेतरतीबता पर भी इनके फर्ज को सख्ती से लागू करवाना चाहिये। जबकि ये उद्योग भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

इस सम्पूर्ण क्षेत्र की रोड़ों के दोनों तरफ न तो सुव्यवस्थित नाले बने हुए है और है तो भी उनकी कोई साफ सफाई नहीं हो रही है। इस क्षेत्र से कईं बड़े बड़े जनप्रतिनधि आये-दिन गुजरते हैं लेकिन इनकी भी आंखें बंद है।

भेरूलाल मेनारिया, शिवशंकर उपाध्याय, मुकेश जीनगर, सतनाम सिंह, किशन शर्मा, प्रमोद राजपुरोहित, संजय शर्मा, कैलाश नाथ, अरविन्दर सिंह (लाली), अकरम, नवीन गुर्जर, ललित प्रजापत, सत्तु सालवी आदि ने इस ओर ध्यान देकर कठोर कार्यवाही की मांग की।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم