लोकेशन – भीलवाड़ा
| रिपोर्टर – प्रदीप वैष्णव
भीलवाड़ा जिले के काछोला में नवजीवन दिव्यांग सेवा समिति की ओर से गौसेवा से जुड़े गौभक्तों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गोवंश की रक्षा और सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण का संकल्प दिलाया गया।
समिति अध्यक्ष प्रदीप वैष्णव और कार्यवाहक अध्यक्ष विकास कुमार कास्ट ने गौभक्त गोपाल मंत्री सहित अन्य गौभक्तों का गौमाता का प्रतीक चिन्ह भेंट कर और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया।
इस दौरान गौभक्तों ने कहा कि गाय, गंगा और गीता भारतीय संस्कृति के मूल आधार हैं। सभी ने गोवंश की रक्षा, गोसेवा, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जय सिंह पुरावत, नवल कुमार टेलर, योगेश मालू, एडवोकेट कुलदीप धाकड़, युवराज सेन सहित कई लोग मौजूद रहे
Post a Comment