वन विभाग के बाबू के घर EOW का छापा, 290% अधिक संपत्ति का खुलासा

 

लोकेशन-मंडला


रिपोर्टर- जितेंद्र कुमार भलावी

एंकर-मंडला से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां आय से अधिक संपत्ति के मामले में जबलपुर EOW ने वन विभाग के लिपिक के घर बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। पश्चिम सामान्य वन मंडल मंडला में पदस्थ लिपिक श्वेतांक चौरसिया के राज राजेश्वरी वार्ड स्थित आवास पर बुधवार सुबह EOW की टीम ने दबिश दी

EOW को लिपिक के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी शिकायत के आधार पर टीम ने घर पहुंचकर दस्तावेज संपत्ति के कागजात बैंक और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया EOW की प्रारंभिक जांच में करीब 290 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति पाए जाने की बात सामने आई है कार्रवाई के दौरान टीम को करीब 4 किलो चांदी, 200 ग्राम सोना, करीब 5 लाख रुपये कैश, लगभग 50 लाख रुपये की दुकान  और तीन फोर-व्हीलर सहित अन्य संपत्तियों की जानकारी मिलने की बात सामने आई है बताया जा रहा है कि श्वेतांक चौरसिया को उसके पिता की अनुकंपा नियुक्ति के आधार पर वन विभाग में नौकरी मिली थी अब EOW उनकी आय और अर्जित संपत्ति का मिलान कर रही है फिलहाल कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही कुल संपत्ति और कथित आय से अधिक संपत्ति की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी EOW की इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप की स्थिति है


बाइट-मंजीत सिंह चावला, डीएसपी EOW

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post