बेगूं, चित्तौड़गढ़
सोनू खंडेलवाल
बेगूं में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ मंजू ने नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों , स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं और मतदाताओं के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान कलेक्टर ने उपखंड कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया, एवं मतदान को ओर प्रभारी बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान के फ्लेक्स पर हस्ताक्षर भी किए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अंकित सामरिया और नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी गोपाल जीनगर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन का मुख्य उद्देश्य नगर निकाय चुनाव की मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है। इसी कड़ी में, तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।
Post a Comment