जिला - चितौड़गढ़
तहसील - डूंगला
खबर लोकेशन - चिकारड़ा
रिपोर्टर - राजमल सोलंकी
चिकारड़ा। राखी का त्योहार आते ही कस्बे के बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, रक्षा बंधन के त्योहार को लेकर कस्बे सहित आस पास के गांवों के बाजार में रंग-बिरंगी राखियों की दुकाने सज गई है। बहनें बाहर रहने वाले भाइयों के लिए राखी खरीद कर पोस्ट कर रही हैं। इस बार बाजार में आकर्षक एवं मोतियों जड़ी राखियों की मांग ज्यादा है। महंगाई के बावजूद बाजार में स्टोन, जरकन और मेटल की राखी, कलावा के साथ रुद्राक्ष के अलावा कई तरह की फैंसी राखी मांग है। ग्रामीण क्षेत्र में फेरी लगाकर बेचने वाले घूमने लगे हैं।कस्बे के बाजारों में भी महिलाएं राखी खरीदने पहुंच रही हैं। राखियों के दामों में पिछले साल की तुलना में इस बार 15-20 प्रतिशत तक तेजी आई है। बच्चों के लिए कार्टून राखियां, लाइटिंग राखियां, टेडी बियर राखियां भी बाजार में उपलब्ध है। दुकानदारों की माने तो नारियल, मिठाइयां, सुखे मेवे, उपहार के आइटमों की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। सबसे ज्यादा चीनी की महगाई और बारिश को कमी के चलते ग्रामीण अंचल में राखी के त्यौहार पर इतना उत्साह नहीं दिखाई दे रहे है ।
जगन्नाथ भगवान ओर मोटू पतलु की राखी का भी ज्यादा दिखा उत्साह-
कस्बे में जगन्नाथ भगवान ओर मोटू पतलु की राखी का दिखाई दिया क्रेज इसको लेकर बहिनों ने खरीदी राखियां को लेकर काफी दिखाई दी उत्साहित।
राखी को लेकर तैयारी हुई शुरू-
रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में तैयारी शुरू हो गई है। दुकानों पर राखी नजर आने लग गई है। महिलाओं ने भी अपने भाइयों के लिए राखी खरीदना शुरू कर दिया है। बाजरों में कई तरह से डिजाइन की हुई राखियां मौजूद है। वहीं चीन से आने वाली राखियों की बाजार में कोई मांग नहीं है।
कुछ बहनें मनाएगी डिजिटल राखी -
सोशल मीडिया और डिजिटल का जमाना होने के कारण जो भाई-बहन मिल नहीं पा रहे वो डिजिटल राखी भिजवा रहे हैं। जिसमें ऑनलाइन राखी समेत मिठाई तिलक पहुंच जाता है। जिससे भाई वीडियो कॉल पर ही अपनी बहनों की भेजी राखी बांध लेते हैं।
Post a Comment