रामदेवरा पैदल यात्रा के लिए जातरुओं का जत्था रवाना


 जिला - चितौड़गढ़ 

खबर लोकेशन - चिकारड़ा 

रिपोर्टर - राजमल सोलंकी 

चिकारड़ा। रामदेवरा धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालु पैदल यात्रा पर रवाना हुए। जातरुओं में बाबा रामदेव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह नजर आया। श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर बाबा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने जातरुओं का स्वागत किया।

रामदेवरा पैदल जा रहे जातरुओं का पुष्पवर्षा एवं उपरना पहनाकर स्वागत

 रामदेवरा धाम के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले जातरुओं का जगह-जगह ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान जातरुओं पर पुष्पवर्षा कर एवं उपरना पहनाकर सम्मान किया गया। बाबा रामदेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जातरुओं की सेवा करते हुए उनकी कुशल यात्रा की कामना की।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post