राजगढ़ (अलवर)।
राजगढ़ कस्बे के उपखण्ड कार्यालय में रिटर्निग अधिकारी सीमा मीना ने आगामी निकाय चुनावों को लेकर सर्वदलीय बैठक ली। बैठक में आगामी निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशो की जानकारी दी। रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने बताया कि आगामी निकाय चुनाव को लेकर सभी दलों के सदस्यों को बुलाकर बैठक ली। बैठक में निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त आदेशानुसार ब्रीफिंग की गई। जिसमें किस तरह से कार्य प्रस्तावित है, प्रत्याशी की वरीयता रहेगी और आगे कार्यक्रम किस तरह संचालित होगा। जो भी समस्याएं है उनके बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि बैठक में कार्यालय में किस प्रकार की व्यवस्थाएं रहेगी, जैसे आवेदन लेने की, समीक्षा की एवं फॉर्म को जो भी आवेदक वापिस लेता रहता है। उसकी दिनांक क्या रहेगी, जिसके सम्बन्ध में बताया गया। किस स्थल से पोलिटिकल पार्टियों को रवाना करने, मतगणना स्थल के बारे में दलों को जानकारी दी है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित, कांग्रेस शहर अध्यक्ष जगदीश सैनी सहित दलों के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बाइट-सीमा मीना, रिटर्निग अधिकारी, राजगढ़
Post a Comment