राजगढ़(अलवर)
भारतीय डाक विभाग द्वारा राजगढ़ उपखण्ड के ग्राम माचाड़ी निवासी स्व. श्री जीतेन्द्र कुमार कहार की पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी संख्या RJ-198144-CS के मृत्यु दावे का त्वरित निस्तारण करते हुए ₹16,51,982/- की कुल दावा राशि का चेक आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को नामिनी श्रीमती कविता कश्यप को सुपुर्द किया गया।
स्व. श्री जीतेन्द्र कुमार कहार की पी एल आइ पॉलिसी दिनांक 23 मई 2014 को ₹10,00,000/- की बीमित राशि के साथ जारी की गई थी। पॉलिसीधारक द्वारा ₹3,950/- मासिक प्रीमियम जमा किया जाता था। अंतिम प्रीमियम दिनांक 20 फरवरी 2026 को जमा किया गया था तथा पॉलिसीधारक का निधन दिनांक 19 अप्रैल 2026 को हुआ।
मृत्यु के पश्चात नामिनी श्रीमती कविता कश्यप द्वारा आवश्यक दस्तावेज दिनांक 28 जुलाई 2026 को प्रस्तुत किए गए। समस्त आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होने एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद विभाग द्वारा दिनांक 07 अगस्त 2026 को ₹16,51,982/- की दावा राशि का भुगतान स्वीकृत किया गया तथा आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को उक्त राशि का चैक नामिनी को सुपुर्द कर दिया गया।
इस प्रकार, आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होने की तिथि से मात्र 10 दिवस में मृत्यु दावा प्रकरण का निस्तारण किया गया, जो भारतीय डाक विभाग की त्वरित एवं ग्राहक-केंद्रित सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस अवसर पर निरीक्षक डाकघर, राजगढ़ उपखण्ड श्री पंकज कुमार सैनी एवं राजगढ़ उप डाकघर के पोस्टमास्टर श्री बृजेश कुमार गुप्ता द्वारा अन्य डाक कर्मचारियों की उपस्थिति में नामिनी को चेक सुपुर्द किया गया।
श्री पंकज कुमार सैनी ने बताया कि भारतीय डाक विभाग द्वारा PLI/RPLI मृत्यु दावों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि बीमाधारक के परिवार को आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध हो सके। उन्होंने आमजन से PLI/RPLI योजनाओं का लाभ उठाकर अपने एवं अपने परिवार के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने का आह्वान किया।
إرسال تعليق