शिव कांवड परिवार की ओर से लगाए गए कांवड शिविर का समापन मंगलवार को चढेगी कांवड धीरे धीरे कांवडिए हो रहे रवाना।

   




राजगढ (अलवर)

राजगढ अलवर सड़क मार्ग पर स्थित कोठीनारायणपुर में शिव कांवड परिवार की ओर से आयोजित शिविर सोमवार को समापन की ओर अग्रसर हो गया।

ग़ौरतलब रहे की आयोजित में ठहरने वाले कांवडियों की सेवा के  साथ ठहरने,खाने, नहाने,प्राथमिक उपचार सहित अन्य सुविधाओं के अलावा रात्रि को भजन कीर्तन कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था भी की गई थी। जिसमे सभी ने भोलेबाबा के भजनों का आनंद उठाया।

सोमवार को शिविर में कलाकार सरदार सुरजीत सिंह एंड पार्टी के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियों ने माहौल को शिवमयी कर दिया।

ज्ञात रहे की मंगलवार को कांवड चढाने के कारण कांवडिए धीरे धीरे अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना हो रहें हैं।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم