राजगढ (अलवर)
राजगढ पंचायत समिति क्षेत्र के सकट ग्राम के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सोमवार को तिरंगा रैली निकाल कर राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया।
रैली स्कूल प्रांगण से शुरू होकर कस्बे के मुख्य सड़क मार्ग होते हुए बस स्टैंड पंचायत चौक मुख्य बाजार होते हुए निकाली गई।
रैली का उद्देश्य आमजन को राष्ट्र के प्रति भावना और पर्यावरण के प्रति समर्पण भाव बनाए रखने की ओर जागरूक करना है। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति के नारे लगाए।
तिरंगा रैली का ग्रामीणों द्वारा कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
Post a Comment