जंगली हाथी ने खेत में काम कर रहे किसान पर हमला कर दिया


जिला छिंदवाड़ा

संतोष कुमार बाथरी 

छिंदवाड़ा के तहसील अमरवाड़ा में कान्हा के जंगलों से बिछड़कर पहुंचे जंगली हाथी ने खेत में काम कर रहे किसान पर हमला कर दिया। हमले में चिखली चनेरी निवासी किसान सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है। हाथी की निगरानी के लिए तीन टीमें गठित कर छिंदी और परासिया रेंज में लगातार गश्त की जा रही है।

डीएफओ स्वरूप दीक्षित के मुताबिक हाथी अपने झुंड से बिछड़कर अमरवाड़ा के जंगलों में पहुंचा है। वन विभाग की टीमें उसकी लगातार निगरानी कर रही हैं और मुनादी के जरिए ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है। खासकर रात के समय ग्रामीणों से जंगल और खेतों की ओर अकेले नहीं जाने की अपील की गई है।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post