सकट चौथ माता मंदिर में पूजन को उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़।

 

राजगढ (अलवर)अनिल कुमार  गुप्ता 

 सकट ग्राम के प्राचीन चौथ माता मंदिर में रविवार को श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्थी को सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता का व्रत श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता के मंदिर पहुंचकर चौथ माता की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। 

चौथ माता मंदिर पर कई महिला श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नत पूरी होने पर माता रानी को पोशाक व श्रृंगार की सामग्री चढाई। 



 तथा महिलाओं ने समूह में बैठकर माता की कहानी सुन सूर्य देव को जल चढ़ाकर बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद  लेकर चौथ माता से अखंड सुहाग व सुख समृद्धि की कामना की।

 वहीं माता के दर्शनों के लिए आस-पास के गांव व ढाणियों के अलावा यहां दिल्ली जयपुर अलवर दौसा राजगढ़ बांदीकुई बसवा टहला सहित अन्य जगह से श्रद्धालु पहुंचे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم