'I Have a Dream' भाषण से छात्र ने बढ़ाया स्कूल का मान, जोनल साहित्यिक प्रतियोगिता में पांचवां स्थान

 

कानपुर के डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में शनिवार को आयोजित Fr. George Hess Memorial Zonal/Regional Literary Competition (कानपुर साउथ जोन) में Mother Teresa Higher Secondary School, केशव नगर (School Code: UP333) के छात्र आदर्श सविता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 20 प्रतिभागियों में पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की मेजबानी मदर टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल, केशव नगर ने की। 


प्रतियोगिता में छात्र आदर्श सविता ने अमेरिका के महान नागरिक अधिकार नेता Martin Luther King Jr. के ऐतिहासिक भाषण "I Have a Dream" का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। यह भाषण मूल रूप से 28 अगस्त 1963 को दिया गया था। छात्र ने निर्धारित तीन मिनट की समय-सीमा के भीतर 2 मिनट 34 सेकंड में आत्मविश्वास के साथ अपना भाषण पूरा किया। 


विद्यालय प्रबंधन ने छात्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم