डूंगला। पंचायत समिति डूंगला के सभागार में बुधवार को सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक की अध्यक्षता में उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

 



डूंगला प्रेस रिपोर्टर 
प्रवीण कुमार मेहता
मंत्री दक ने समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

। बैठक के दौरान मंत्री ने उपखण्ड क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, शिक्षा व्यवस्था और जनसमस्याओं की गहन समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
​बैठक में ​विधायक मद से स्वीकृत अपूर्ण कार्यों को इसी माह 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए।
विभिन्न विद्यालयों में विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए खण्ड मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया।
​पंचायतों में हो रहे अतिक्रमणों को चिह्नित कर उन्हें शीघ्र हटाने के लिए प्रशासक एवं ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए।
​डीएमएफडी मद के कार्यों के अतिशीघ्र टेंडर जारी कर कार्य शुरू करवाने और समय-समय पर कार्यों के निरीक्षण के आदेश दिए।
पंचायत समिति व जिला परिषद मद के लंबित व अपूर्ण कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। बैठक के दौरान वीबीजीरामजी के संविदा कर्मियों ने सहकारिता मंत्री को ज्ञापन सौंपकर स्थायी करने की मांग की।
​बैठक में उपखण्ड अधिकारी प्रवीण मीणा, तहसीलदार मदन लाल सालवी, विकास अधिकारी दुर्गाप्रसाद कुमावत, डूंगला के नायब तहसीलदार भूपेंद्र वसी, मोहन लाल त्रिवेदी, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, कनिष्ठ सहायक तथा रोजगार सहायक मौजूद रहे। ​वहीं जनप्रतिनिधियों में मण्डल अध्यक्ष पुरणमल अहीर, नरेन्द्रसिंह भूरकिया विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रशासक एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post