चित्तौडगढ से प्रवीण दवे की रिपोर्ट
नगर परिषद चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में सियासत तेज,
चित्तौड़गढ़: नगर परिषद चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता चंद्रभान सिंह आक्या पर निशाना साधते हुए कई सवाल उठाए।
जाड़ावत ने आरोप लगाया कि तीन बार विधायक बनने के बावजूद आक्या के पास क्षेत्र के विकास का कोई विजन नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक नरपत सिंह राजवी के कार्यकाल की तुलना में विकास कार्यों को लेकर वर्तमान स्थिति पर सवाल खड़े होते हैं।
मंहगाई और जनकल्याण के मुद्दे पर भाजपा को घेरा
जाड़ावत ने नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति और संगठन को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
वहीं प्रेस वार्ता में स्थानीय राजनीति, आगामी नगर परिषद चुनाव और संभावित राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने. का आह्वान किया।
नगर परिषद चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने से आने वाले दिनों में सियासी मुकाबला और तेज होने के आसार हैं।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
إرسال تعليق