राजगढ(अलवर)।
पीपल के पेड़ पर चढ़ा युवक, रस्सी का फंदा लगाकर पेड़ की डाली पर बेठा, गांव चूंदाला का उम्मेदीलाल ऊर्फ पुजारी अपनी पत्नि को इलाज के लिए लेकर आया था गढ़ीसवाईराम सीएचसी, वार्ड में एक चिकित्सक पर थप्पड़ मारने का आरोप, थप्पड़ से आहत युवक ने पीपल के पेड़ पर चढ़कर लगाया रस्सी का फंदा लगाकर बेठा है युवक, पुलिस प्रशासन मोके पर मौजूद, लोगों की भीड़ भी मोके पर, समझाईश के प्रयास जारी, रैणी थाना क्षेत्र के गढ़ीसवाईराम स्थित सीएचसी का मामला
रैणी थाना क्षेत्र के गढ़ीसवाईराम स्थित सीएचसी में पत्नी के इलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा थप्पड़ मारने के आरोप से आहत एक युवक पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। युवक ने पेड़ की डाली पर रस्सी का फंदा लगाकर बैठ गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और युवक को समझाने के प्रयास किए। जानकारी के अनुसार चूंदाला गांव निवासी उम्मेदीलाल उर्फ पुजारी अपनी पत्नी को उपचार के लिए सीएचसी गढ़ीसवाईराम लेकर आया था। इसी दौरान वार्ड में मौजूद एक चिकित्सक पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप है। घटना से आहत युवक पेड़ पर चढ़ गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस व प्रशासन की टीम युवक से समझाइश कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयासकिए जा रहें हैं।
पुलिस थप्पड मारने वाले चिकित्सक से पूछताछ कर रही है।
إرسال تعليق