नशा मुक्त अभियान को लेकर महाअभियान को लेकर बैठक आयोजित।

 

 


अलवर(अनिल कुमार गुप्ता)

नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के अंतर्गत बुधवार को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय संस्थान अलवर द्वारा नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

सेंटर हेड ममता दीदी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। अभियान 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके तहत अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल माध्यम से नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए क्यूआर कोड के माध्यम से भी प्रतिभागियों ने प्रतिज्ञा अभियान में भाग लिया।

आयोजकों ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएमएचओ महेश बैरवा, डॉ एस सी मित्तल, डॉ शैलेन्द्र भार्गव, दिनेश भार्गव, गिरीश गुप्ता, अशोक पाठक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों, एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ, सकारात्मक और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। अभियान के माध्यम से समाज में नशामुक्त वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم