चितौडगढ
प्रवीण दवे
चित्तौड़गढ़: जिले में राष्ट्रीय अफीम किसान संघ के बैनर तले पिछले तीन दिनों से चल रहा अफीम किसानों का आमरण अनशन बुधवार को वार्ता के बाद समाप्त हो गया। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने धरना स्थल पहुंचकर किसानों, जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की। वार्ता के बाद सहमति बनी कि डोडा-चूरा नष्टकरण को लेकर जारी आदेश को फिलहाल स्थगित रखा जाएगा। साथ ही, जब तक सरकार डोडा-चूरा के मुआवजे पर अंतिम निर्णय नहीं लेती, तब तक न तो नष्टकरण की कार्रवाई होगी और न ही कोई नया आदेश जारी किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश जोशी सहित आमरण अनशन पर बैठे किसानों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया। किसानों ने इस निर्णय को आंदोलन की सफलता बताते हुए सरकार का आभार जताया और अपनी अन्य मांगों के समाधान के लिए भी सकारात्मक वार्ता जारी रहने की उम्मीद व्यक्त की।
إرسال تعليق