जिला -प्रतापगढ
तहसील-छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
हरिपुरा पंचायत के अंतर्गत आने वाले संतोषप्रिया गांव में बीती रात बकरी चोरी का मामला सामने आया। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 9 बजे से एक अज्ञात व्यक्ति गांव में संदिग्ध रूप से चक्कर लगा रहा था। सुबह करीब 8 बजे वह रामचंद्र जी के मकान के पास से एक बकरी लेकर जाने लगा।
इस दौरान रामलाल जी ने उसे रोककर पूछा कि बकरी कहां ले जा रहे हो। इस पर युवक ने बताया कि वह बकरी खरीदकर लाया है। जब रामलाल जी ने बकरी को पहचानते हुए कहा कि यह उनकी बकरी है, तो युवक मौके से भागने लगा।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया और डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लिया।
ग्रामीणों के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान रमेश पिता हीरालाल, निवासी जलोदा जागीर के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया कि युवक के साथ करीब पांच अन्य व्यक्ति होने की बात कही जा रही है, हालांकि मौके पर बकरी लेकर जाने वाला युवक अकेला ही बताया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना में अन्य लोग शामिल थे या नहीं।
Post a Comment